बनकट चौकी पुलिस ने चोरी की बाइक समेत शातिर चोर को किया गिरफ्तार

CRIME

नेशनल खबर 9 से यूपी हेड रिंकू सिंह

बनकट चौकी पुलिस ने चोरी की बाइक समेत शातिर चोर को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना अंतर्गत बनकट चौकी पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा-कारतूस, चोरी के जेवरात, चार साड़ियां और 1100 रुपये नकद बरामद किए।
बनकट चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह अपनी टीम के साथ बिजरवा सर्विस लेन पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के सामान के साथ एक बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल से आजमगढ़ की ओर जाने वाला है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार को पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिषेक यादव पुत्र महेंद्र यादव (24), निवासी खोजापुर माधोपट्टी, थाना कंधरापुर के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक कारतूस, चोरी की CT-100 मोटरसाइकिल संख्या यूपी 50 एल 2081, नाक की कील, चार साड़ियां और 1100 रुपये बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार 10 सितंबर को मुबारकपुर थाने में चोरी के मामले में मु0अ0सं0 330/26, धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता के घर से चोर बक्सा चोरी कर ले गए थे, जिसमें जेवरात और साड़ियां रखी थीं। बाद में बक्से को मंदिर के पीछे फेंक दिया गया था।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथी अंकित पुत्र सुरेंद्र निवासी लेडुआ, थाना तहबरपुर के साथ दिन में रेकी करता था और रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह के साथ उपनिरीक्षक नारायण यादव, कांस्टेबल कन्हैया कुमार, विजय गौड़ और संतोष गौड़ शामिल रहे।