क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद विनोद राय का बनकट बाजार में भव्य स्वागत, सत्येंद्र राय के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

POLITICS

आजमगढ़ मंडल ब्यूरो हेड रामनरायन राय उर्फ बबलू राय की खास रिपोर्ट

क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद विनोद राय का बनकट बाजार में भव्य स्वागत, सत्येंद्र राय के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

आजमगढ़। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर बनकट बाजार में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गोपालपुर विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र राय के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।

दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही विनोद राय का काफिला बनकट बाजार पहुंचा, सत्येंद्र राय एवं उनके समर्थकों ने लगभग 50 किलो की फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान “भारत माता की जय”, “विनोद राय जिंदाबाद” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मऊ-आजमगढ़ सीमा से लेकर शहर तक विभिन्न स्थानों पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

स्वागत से अभिभूत विनोद राय ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत का संकल्प भी दोहराया।

पूर्व भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र राय ने कहा कि विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिली है। अब सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी जनपद की सभी सीटों पर विजय हासिल करेगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।