संवाददाता : रामेश्वर सोनी
आगरा । एनसीसी के विद्यार्थियों के जीवन में हवाई जहाज सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, आज आगरा के मलपुरा पैरा ड्रॉपिंग जोन पर एनसीसी के विद्यार्थियों ने पैराशूट से छलांग लगाई इस दौरान एनसीसी के विद्यार्थी बेहद उत्साहित थे, साथ में एनसीसी के डीजी ने भी छलांग लगाई । वही एनसीसी के डीजी ने मीडिया से बात करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी, उनका कहना था की एनसीसी के विद्यार्थियों को अन्य क्षेत्रों में भी निपुण बनाया जा रहा है ।
बता दे एनसीसी डीजी लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने एनसीसी विद्यार्थियों के साथ जंप लगाई, एनसीसी के 60 विद्यार्थी जिसमें 30 युवतियां थी और 30 लड़के थे, 15, 15 के ग्रुप में हवाई जंप लगे । करीब डेढ़ हजार फीट की ऊंचाई से मलपुरा पैराड्रोफिक सेंटर पर पैरा ड्राप किया गया । एनसीसी के सभी विद्यार्थियों ने पहली बार पैरा ड्राप किया जहाँ जबरदस्त उत्साह एनसीसी के विद्यार्थियों में नजर आ रहा था । उनका कहना था यह अनुभव उनके लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है सभी एनसीसी के विद्यार्थी देश के विभिन्न हिस्सों से जंपिंग के लिए पहुंचे थे ।




