छोटी पंचायत, बड़ा विजन: नरहरपट्टी में पक्की सड़कों के बाद अब बाबा साहेब के सम्मान में 10 लाख की ऐतिहासिक सौगात!

Social Uncategorized स्थानीय समाचार
Oplus_16908288

PRATAPGARH

✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻

ATUL YADAV

छोटी पंचायत, बड़ा विजन: नरहरपट्टी में पक्की सड़कों के बाद अब बाबा साहेब के सम्मान में 10 लाख की ऐतिहासिक सौगात!

मांधाता (प्रतापगढ़):

जहाँ चाह हो, वहाँ राह निकल ही आती है— जिले की विकास खंड मांधाता की ग्राम पंचायत नरहरपट्टी के प्रधान पति राजेश तिवारी ने अपनी कार्यशैली से इस कहावत को धरातल पर उतार दिया है। एक छोटी ग्राम पंचायत होने के बावजूद जिस तेजी से यहाँ पक्की सड़कों का निर्माण कर गांव की तस्वीर बदली गई है, वह आसपास के तमाम ग्राम प्रधानों के लिए एक खुली किताब और सीख लेने लायक मिसाल है। अब इसी विकास यात्रा में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। ग्राम पंचायत नरहरपट्टी के ग्राम भोपतपुर स्थित हरिजन बस्ती में भारत रत्न, संविधान शिल्पी साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा एवं परिसर के भव्य सुंदरीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन और प्रधान पति राजेश तिवारी जी की दृढ़ इच्छाशक्ति के फलस्वरूप, इस प्रोजेक्ट का ₹10 लाख का प्राक्कलन तैयार कर प्रशासनिक व वित्तीय मुहर के लिए आगे बढ़ाया गया है।

बदलाव की बयार और सामाजिक समरसता:

आमतौर पर छोटी पंचायतों में बजट का रोना रोया जाता है, लेकिन नरहरपट्टी ने यह साबित कर दिया कि यदि नेतृत्व ईमानदार और समर्पित हो, तो बुनियादी सुविधाओं (पक्की सड़कों) के साथ-साथ महापुरुषों की विरासत और सामाजिक गौरव को भी बखूबी संवारा जा सकता है। इस उपलब्धि से भोपतपुर समेत पूरी ग्राम पंचायत में दीपावली जैसा उत्साह है। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह कार्य आने वाली पीढ़ियों को बाबा साहेब के आदर्शों से जोड़ने और समाज के हर तबके को सम्मान देने का काम करेगा। नरहर पट्टी के जनसेवक प्रधान पति राजेश तिवारी ने कहा कि सबका सम्मान, गाँव का उत्थान—यही है नरहरपट्टी की नई पहचान। जय भीम, जय भारत! संविधान निर्माता बाबा साहेब को कोटि-कोटि नमन।

 

National Khabar 9

9415860759