संवाद दाता:- शमीम हसन
वाराणसी। दिनांक 21 नवंबर 2026 को जगतगंज स्थित जय हिन्द मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला कार्यालय पर जिला एवं महानगर वाराणसी इकाई की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अब्दुल जमील ने की, जबकि संचालन महानगर संगठन सचिव शिव अग्रहरि ने किया।
बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी 10 दिसंबर को मनाए जाने वाले विश्व मानवाधिकार दिवस के आयोजन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने मानवाधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा संगठन की ओर से सामाजिक हित में किए जाने वाले कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की।
इस अवसर पर जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अब्दुल जमील, महानगर अध्यक्ष राशिद, जिला सचिव फतेह, महानगर संगठन सचिव शिव अग्रहरि, महानगर कार्यकारिणी सदस्य मदनलाल, वार्ड अध्यक्ष रियाज अहमद, वार्ड प्रभारी राकेश सिंह, वार्ड प्रभारी इजहार खान एवं कार्यकारिणी सदस्य तुफैल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया।




