थाना आदमपुर पुलिस द्वारा चोरी के 06 मोबाइल, 1600 रुपये नगद, बैग, कपडे तथा स्मार्ट वाच, हेड फोन, पर्स व एक जोडी जुता के साथ अभियुक्त किया गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक आदमपुर के नेतृत्व थाना आदमपुर पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना आदमपुर पर पंजीकृत चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त सिद्धार्थ साहनी उर्फ मल्लन पुत्र रामलखन साहनी निवासी ए 38/300घ कोनिया सट्टी अमरनाथ स्कूल के पास थाना आदमपुर वाराणसी उम्र लगभग 25 वर्ष को काशी स्टेशन रोड पर पुलिया के पास थानाक्षेत्र आदमपुर दिनांक 13.05.2026 को समय 08.10 बजे गिरफ्तार किया गया। तथा अभियुक्त के पास से चोरी 06 मोबाइल, 1600 रुपये नगद, बैग, कपड़े तथा स्मार्ट वाच, हेड फोन, पर्स व एक जोडी जूता बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस पूछताछ- अभियुक्त सिद्धार्थ साहनी उर्फ मल्लन पुत्र रामलखन साहनी निवासी ए 38/300घ कोनिया सट्टी अमरनाथ स्कूल के पास थाना आदमपुर वाराणसी उम्र लगभग 25 वर्ष ने बताया कि मैं अक्सर शादी विवाह के लॉन व गंगा जी के किनारे घाटो पर घूम फिर कर मौका पाकर लोगो का सामान चोरी कर लेता हू तथा चोरी के सामान को बेचकर मिले पैसो से अपना शान शौक व जीवन यापन करता हूँ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- सिद्धार्थ साहनी उर्फ मल्लन पुत्र रामलखन साहनी निवासी कोनिया सट्टी अमरनाथ स्कूल के पास थाना आदमपुर वाराणसी उम्र लगभग 25 वर्ष।

अपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0सं0 0056/2025 धारा 303 (2)/317 (2) बीएनएस थाना चौक कमिश्ररेट वाराणसी। 2. मु0अ0सं0 0090/2025 धारा 305(A)/317 (2) बीएनएस थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 3. मु0अ0सं0 0053/2026 धारा 303 (2)/317 (2) बीएनएस थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

1. उ0नि0 भृगुपति त्रिपाठी चौकी प्रभारी मच्छोदरी थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी

2. उ0नि0 अजय कुमार चौकी प्रभारी तेलियानाला थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी

3. उ0नि0 चन्दन कुमार चौकी प्रभारी नमो घाट थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी

4. उ0नि0 हरि शंकर सिह थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी

5. का0 शीतल कुमार थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी

6. हे0 का0 अच्छेलाल थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी

7. रिक्रूट का0 दिनेश यादव थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी