थाना चितईपुर पुलिस द्वारा खतरनाक हथियार का प्रयोग करके हत्या के प्रयास व चोट पहुँचाने से संबंधित मुकदमें में वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्ररेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के द्वारा दिनांक 12.02.2026 को थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोरथपुरी कालोनी बी०डी० एकेडमी के पास से 01 वांछित अभियुक्त 1. रौनक मिश्रा पुत्र उत्तम मिश्रा निवासी ग्राम कुशहा थाना चुनार, जिला मिर्जापुर उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0-0031/2026 धारा 109 (1), 110,118 (2),191(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पंजीकत अभियोग का विवरण म्०अ०सं०-031/2026 धारा- 109 (1), 110,118(2), 191(2) बीएनएस थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- रौनक मिश्रा पुत्र उत्तम मिश्रा निवासी ग्राम कुशहा थाना चुनार, जिला मिर्जापुर उम्र 26 वर्ष।गिरफ्तारी का स्थान- मनोरथपुरी कालोनी बी०डी० एकेडमी के पास थाना चितईपुर वाराणसी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –

1. प्र०नि० राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्ररेट वाराणसी। 2. उ0नि0 रवि चौहान थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।  3. उ०नि० अवनीश कुमार थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।4. हे0का0 राजय भारतीय थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।5. का0 राजीव कुमार थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी