आजमगढ़ में 59 पुलिसकर्मियों के तबादले, सात महिला सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले

PRESS RELEASE

आजमगढ़ मंडल ब्यूरो हेड रामनरायन राय उर्फ बबलू राय की खास रिपोर्ट:

आजमगढ़ में 59 पुलिसकर्मियों के तबादले, सात महिला सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले

आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 59 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस सूची में सात महिला सब इंस्पेक्टर सहित कुल 52 उपनिरीक्षक शामिल हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जिले में और भी तबादले किए जा सकते हैं।

इसी क्रम में सात महिला सब इंस्पेक्टरों का भी हुआ स्थानांतरण

जारी सूची के अनुसार सब इंस्पेक्टर रूपम वर्मा को पुलिस लाइन से मुबारकपुर महिला पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं मुबारकपुर महिला चौकी प्रभारी आरती यादव को जहानागंज थाना भेजा गया है।

इसके अलावा खुशबू चौधरी को कंधरापुर थाना, आकांक्षा पांडे को बिलरियागंज थाना, स्मिता गुप्ता को सिधारी थाना, सुनीता वर्मा को बरदह थाना तथा रानी साहू को नगर थाना से फूलपुर थाना स्थानांतरित किया गया है।

इस फेरबदल में निजामाबाद थाने में तैनात चर्चित एवं विवादित उपनिरीक्षक परमात्मा यादव को बिलरियागंज थाना भेजा गया है। परमात्मा यादव पूर्व में सिपाही से पदोन्नति पाकर सब इंस्पेक्टर बने थे।

पहाड़पुर चौकी से कुलदीप कुमार को लोहरा चौकी, जबकि लोहरा चौकी पर तैनात प्रमोद यादव को पहाड़पुर चौकी भेजा गया है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी हरिकेश कुमार राय को बिलरियागंज थाना तथा देवगांव में तैनात अभिषेक कुमार मिश्रा को सिविल लाइन चौकी प्रभारी बनाया गया है।

कचहरी चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह को कोतवाली थाना, गोसाई बाजार चौकी से चंद्र प्रकाश कश्यप को कचहरी चौकी तथा मुबारकपुर से अश्वनी कुमार मिश्रा को गोसाई बाजार चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा सौरभ सिंह को बनकट चौकी प्रभारी, धर्मेंद्र शर्मा को मुबारकपुर चौकी प्रभारी तथा मुरारी मिश्रा को मूसेपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।

एसएसपी द्वारा जारी सूची में सिधारी, कंधरापुर, मेहनाजपुर, पवई, अतरौलिया, निजामाबाद, फूलपुर, रौनापार, महाराजगंज, देवगांव, जहानागंज, तरवा और अहिरौला सहित कई थानों के उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है।

विनय कुमार यादव को अजमतगढ़ चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि विश्वजीत पांडे को बूढ़नपुर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विश्राम गुप्ता को लोहरा चौकी प्रभारी बनाया गया है।

जल्द हो सकते हैं और तबादले

पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आगे भी पुलिसकर्मियों के तबादले किए जा सकते हैं। एसएसपी की इस कार्रवाई को प्रशासनिक कसावट और पुलिसिंग को सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।