रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)
रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिछलखा में तीन किशोरियां गुरुवार की शाम चार बजे से लापता हो गई।
तीन किशोरियों के लापता होने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गई।
बताते चले कि ग्राम बिछलखा की काजल पुत्री शिव कुमार उम्र 14 वर्ष , संतोषी पुत्री रमेश लोधी उम्र करीब 17 वर्ष., क्रांति पुत्री राकेश रावत उम्र करीब 13 वर्ष अपने घर से दिनांक 4 दिसम्बर गुरुवार को शाम 4 बजे से लापता हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों लड़कियां अपने घर से शाम को खेत में बथुआ तोड़ने गई थी देर शाम तक जब घर वापस नहीं आई तो परिजनों परिजन चिंतित हुए और खोज बीन शुरू की।
काफी प्रयासों के बाद जब यह किशोरियां नहीं मिली तो उनके उनमें दो लापता किशोरियों के परिजनो रमा देवी और शिव कुमार ने स्थानीय थाना रामनगर जाकर तहरीर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा चुका है जांच जारी है।




