जिला अधिकारी के आदेश को भी दरकिनार कर रहे हैं कोदई के ग्राम विकास अधिकारी
खबर बलिया जनपद के रसड़ा से है जहां तहसील पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस एसडीम संजय कुशवाहा एवं co मोहम्मद फहीम कुरैशी के अध्यक्षता में हुआ इनमें राजस्व एवं पुलिस आदि से जुड़े कुल 84 आवेदन आए हालांकि एक भी निस्तारण नहीं हो सका वही एक फरियादी ने नगरा ब्लॉक के कोदई ग्राम सभा के ग्राम विकास अधिकारी उमेश कुमार यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि 23.4.2024 द्वारा ग्राम पंचायत कोदई विकासखंड नगरा जनपद बलिया के प्रधान श्रीमती लक्ष्मीना देवी पद का दुरुपयोग और कार्य में अनियमित के कारण ग्राम प्रधान श्रीमती लक्ष्मीना देवी को अधिकारियों द्वारा वित्त एवं प्रशासनिक शक्ति को समाप्त कर रोक लगा दिया गया वहीं प्रधान पद के कर्तव्य एवं दायित्व के निर्वहन हेतु ग्राम पंचायत के सदस्य में से निम्नवत 3 सदस्यों की समिति का गठन जिला अधिकारी बलिया द्वारा किया गया जिसका नाम अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती सनतरा देवी एवं दो अन्य सदस्य श्रीमती इंदु देवी एवं श्रीमती दुर्गा देवी को समिति में गठन किया गया जो कि तीनों सदस्यों ने ग्राम विकास अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोगो को छोटी जाति के होने के कारण ग्राम विकास अधिकारी हमें हमारे पद का कार्यभार ग्रहण करने एवं संयुक्त हस्ताक्षर के युक्त खाता के संचालन से रोका जा रहा है। ग्राम विकास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी के आदेश होने के बावजूद भी इस की लापरवाही की जांच होनी चाहिए और ग्राम विकास अधिकारी पर कार्यवाही होनी चाहिए अगर समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो गांव का विकास कार्य भी रुक जाएगा।




