नहर पर बने पुल की टूटी रेलिंग:बड़े हादसे का कर रही इंतजार, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

स्थानीय समाचार

राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
बाराबंकी के विकासखंड क्षेत्र दरियाबाद के केन्हौरा अलियाबाद शारदा सहायक नहर पर बने पुल की रेलिंग टूट जाने से किसी बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है। कई बार राहगीर यहां हादसा का शिकार होने से बचे है। लेकिन विभाग का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। शायद उसे किसी बड़े हादसे का इंतजार है। बाराबंकी और अयोध्या जनपद की सीमा पर केंहौरा अलियाबाद स्थित बड़े नहर के पुल पर बनी रेलिंग टूट गई है।
ग्रामीणों ने कहा- अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
ग्रामीणों ने बताया कि नहर की टूटी रेलिंग हादसे का कारण बन रही है। नहर के पास हल्का मोड़ होने के कारण कई बार रात में लोग हादसे का शिकार हो जाते है। इस रोड पर दिन भर में हजारों वाहन गुजरते हैं। कब कोई बड़ा दुर्घटना हो जाए, इसे कहा नहीं जा सकता। फरवरी में एक स्कोर्पियो नहर में आधी लटक गयी थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मदद की। यदि समय रहते विभाग रेलिंग का निर्माण करवा दे तो रात दिन गुजरने वाले वाहनों की सुरक्षा बढ़ सकती है।
बड़ा हादसे होने का कर रहे इंतजार
लेकिन इस पर किसी जिम्मेदार अधिकारी की नजर नहीं जा रही है। न ही कोई संबंधित अधिकारी इस पर ध्यान दे रहा है। कहीं नहर विभाग के अधिकारियों को कोई बड़ा हादसे का इंतजार तो नहीं हो रहा है। अगर किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो गया, तो कौन अधिकारी इसकी जिम्मेदारी लेंगे। इसे संबंधित अधिकारियों की लापरवाही कहें या तानाशाही, हर अधिकारी जान कर भी अंजान बने हुए हैं।