संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। दिनांक 24/05/2026 सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के व प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मु0अ0सं0- 0204/2026, धारा- 137(2), 87 बीएनएस थाना सिगरा से सम्बन्धित अभियुक्त समीर कुमार पुत्र रामजीत निवासी डोमखाना बड़ी मलदहिया थाना सिगरा (मीना के घर पर किराये पर) जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष को बडी मलदहिया थाना सिगरा क्षेत्र से समय 12.45 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियोग से सम्बन्धित पीड़िता सकुशल बरामद । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरणः- आवेदिका द्वारा थाना सिगरा पर तहरीर दी गई कि आवेदिका की छोटी बहन उम्र करीब 14 वर्ष को समीर पुत्र अज्ञात निवासी शिवपुरवा, बहला फुसलाकर भगा ले गया है । जब मैने खोजबीन की तो जानकारी हुई कि समीर मेरी बहन को लेकर इलाहाबाद गया है और बुलाने पर नहीं आ रहा है । विपक्षी समीर मेरी बहन के साथ कोई अप्रिय घटना कारित कर सकता है । जिसके सम्बन्ध में यह मुकदमा दर्ज करवाया गया है
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व उम्र- समीर कुमार पुत्र रामजीत निवासी डोमखाना बड़ी मलदहिया थाना सिगरा (मीना के घर पर किराये पर) जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष
गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम-
श्री शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 श्री पंकज कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी नगर निगम, थाना सिगरा वाराणसी । म0उ0नि0 डाली साहू थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । का0 जय प्रकाश थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।का0 नागेन्द्र सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी




