गाजीपुर
NK9: पुनित कुमार त्रिपाठी सह संपादक
राष्ट्रीय पत्रकार परिषद की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
गाजीपुर। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के जिला कार्यालय गाजीपुर में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक जिलाध्यक्ष की अनुपस्थिति में जिलाउपाध्यक्ष कमलेश कुमार एवं जिला प्रवक्ता संतोष कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता संतोष कुमार पाण्डेय ने किया।
बैठक में संगठन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि राष्ट्रीय पत्रकार परिषद का विस्तार तहसील, ब्लॉक एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूती के साथ किया जाएगा, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाया जा सके।
बैठक में सभी तहसील अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान को गति देने के लिए सभी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं ब्लॉक मनिहारी के ब्लॉक अध्यक्ष अभय सिंह की निष्क्रियता को गंभीरता से लेते हुए संगठन ने संकेत दिया कि इस संबंध में बहुत जल्द निर्णय लिया जाएगा।
जनमानस की समस्याओं को लेकर भी बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि आम जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार परिषद गाजीपुर टीम जल्द ही अनुपम शुक्ला को पत्रक सौंपकर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराएगी।
बैठक में जिला प्रवक्ता संतोष कुमार पाण्डेय, जिला महामंत्री गगन सिंह, जिला महासचिव राम प्रवेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अंकित दुबे, तहसील अध्यक्ष सदर अभिषेक मधुकर, जखनिया तहसील अध्यक्ष रुदल सिंह, मोहम्मदाबाद तहसील अध्यक्ष तौकीर खान, नगर उपाध्यक्ष संतोष पाठक, अश्वनी कुमार मौर्या, रेवतीपुर महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष नेहा यादव सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।




