संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। दिनांक 24/05/2026 सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के कुशल नेतृत्व में रामनगर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त सोनू प्रजापति पुत्र विजय शंकर प्रजापति नि० ग्राम अमरा खैरा थाना रोहनिया जनपद वाराणसी उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटनाक्रम का विवरण दिनांक 14.04.2026 को पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर थाना रामनगर पर मु0अ0सं0-0099/2026 धारा- 64(2)m/351(4)/352 BNS पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में सर्विलान्स सेल व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त सोनू प्रजापति पुत्र विजय शंकर प्रजापति नि० ग्राम अमरा खैरा थाना रोहनिया जनपद वाराणसी को दिनांक 23.05.2026 को सेंट स्टीफेन्स स्कूल के सामने, साहित्यनाका रामनगर से कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत पुलिस लिया गया। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।
2. व0उ0नि0 कौशलेन्द्र बहादुर सिंह, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।
3. उ0नि0 जय प्रकाश सिंह, थाना रामनगर कमि० वाराणसी
4. उ0नि0 अमित यादव, थाना रामनगर कमि० वाराणसी
5. उ0नि0 पंकज कुमार मिश्रा, थाना रामनगर कमि० वाराणसीं
6. का0 गौरव भारती, थाना रामनगर कमि० वाराणसी
7. का0 अश्विनी सिंह, सर्विलान्स सेल, कमि० वाराणसी।




