श्री बालाजी R O प्लांट का राज्यमंत्री ने फीता काटकर किया उद्घाटन

स्थानीय समाचार

राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
ग्राम रायपुर दरियाबाद रामसनेहीघाट बाराबंकी में श्री बालाजी जल वाटर प्लांट का भव्य उद्घाटन यूपी सरकार के राज्यमंत्री सतीश शर्मा के द्वारा किया गया। मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि वाटर प्लांट क्षेत्र के लिए बहुत ही उपयोगी है इससे लोगों को शुद्ध जल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। इस वाटर प्लांट को रविकांत पाठक व लक्ष्मीकांत पाठक के द्वारा शुद्ध जल की आवश्यकता को देखते हुए लगवाया गया है।इस अवसर पर प्रदीप द्विवेदी, लकी सिंह , रिंकू सिंह, उत्तम कुमार मिश्र, विनोद कुमार मिश्र, देवी प्रसाद पाठक समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।