संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 25/04/2026 सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक लंका के कुशल नेतृत्व में थाना लंका पुलिस द्वारा 2 अभियुक्तगण 1.डब्बू पुत्र पप्पू पता बजरडीहा सुरजन सराय शौचालय के पास थाना भेलूपुर जिला वाराणसी उम्र 25 वर्ष 2. साहिद उर्फ साहिल पुत्र मुन्ना पता बौलिया लहरतारा सनबीम स्कूल के सामने रेलवे क्रासिंग के पास मलीन बस्ती ( किराये के मकान में) थाना मण्डुवाडीह वाराणसी उम्र 20 वर्ष को सामने घाट जजेज गेस्ट हाऊस के समाने खाली जमीन के पास से गिरफ्तार किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रहा है ।
घटना का विवरणः- दिनांक 20.04.2026 को थाना लंका पर आवेदिका द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि बाइक सवार 2 व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा वादिनी की बैग जिसमे (एक मांग टीका, एक नथिया एक छोटा इयर रिंग, एक नाक का कील, बीस हजार रुपये) झपट लिया है । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना लंका पर मु0अ0सं0- 0185/2026 धारा 304 (2) बी0एन0एस0, में अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त घटना से संबंधित 2 अभियुक्त 1.डब्बू पुत्र पप्पू पता बजरडीहा सुरजन सराय शौचालय के पास थाना भेलूपुर जिला वाराणसी उम्र 25 वर्ष 2. साहिद उर्फ साहिल पुत्र मुन्ना पता बौलिया लहरतारा सनबीम स्कूल के सामने रेलवे क्रासिंग के पास मलीन बस्ती ( किराये के मकान में) थाना मण्डुवाडीह वाराणसी उम्र 20 वर्ष को सामने घाट जजेज गेस्ट हाऊस के समाने खाली जमीन के पास से दिनांक 25.04.2026 पर गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस द्वारा पूछताछः- अभियुक्त डब्बू पुत्र पप्पू पता बजरडीहा सुरजन सराय शौचालय के पास थाना भेलूपुर जिला वाराणसी उम्र 25 वर्ष पूछने पर अपने जुर्म स्वीकार करते हुए बता रहा है कि कुछ दिन पहले मैं और शाहिद रात में लंका चौराहे की तरफ जा रहे थे कि एक टोटो पर महिला जाती हुयी दिखायी दी जिसके पास एक बैग था तो मेरी मोटरसाइकिल के पीछे बैठे शाहिद द्वारा महिला का बैग छीना गया और हम लोग वहां से भाग गये, सर हम लोग नशे के आदी है और हमारे पास कोई काम नहीं है तो हम लोग रात में निकलते हैं और जब कोई अकेले मिलता है तो इस प्रकार की घटना को अंजाम देते है और इस प्रकार के छीने गए सामान को बेचकर जो पैसा प्राप्त होता है उससे हम दोनों लोग अपना नशे का खर्च चलाते है यह सब वहीं सामान है जो उस महिला के बैग से मिला था सामान निकाल कर बैग को हमने फेंक दिया तथा और उस पर जो पैसे थे वह हमारे द्वारा खर्च कर दिये गये सिर्फ यही दो सौ रुपये बचे है, इन प्राप्त सामानों को हमारे द्वारा बेचने का प्रयास किया जा रहा था किन्तु अभी तक बेंच नहीं पाए थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया ।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण-
1.डब्बू पुत्र पप्पू पता बजरडीहा सुरजन सराय शौचालय के पास थाना भेलूपुर जिला वाराणसी उम्र 25 वर्ष । 2. साहिद उर्फ साहिल पुत्र मुन्ना पता बौलिया लहरतारा सनबीम स्कूल के सामने रेलवे क्रासिंग के पास मलीन बस्ती ( किराये के मकान में) थाना मण्डुवाडीह वाराणसी उम्र 20 वर्ष ।
बरमादगी का विवरणः- 1 माँग टीका, 1 नथिया, तथा 1 नाक की कील, कुल 200/- रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
श्री राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना लंका कमि0-वाराणसी। उ0नि0 अभिषेक कुमार सिह चौकी प्रभारी नगवाथाना लंका कमि0 वाराणसी। उ0नि0 स्वप्निल सिंह थाना लंका कमि0 वाराणसी। हे0 का0 बृजेश ठाकुर थाना लंका कमि0 वाराणसी। का0 अमित शुक्ला थाना लंका कमि0 वाराणसी। का0 पवन कुमार थाना लंका कमि0 वाराणसी। का0 कृष्णकान्त पाण्डेय थाना लंका कमि0 वाराणसी। का0 सूरज कुमार थाना लंका कमि0 वाराणसी। का0 राकेश थाना लंका कमि0 वाराणसी।




