मऊ पुलिस द्वारा थाना चिरैयाकोट, क्षेत्रान्तर्गत करमी गांव में घटना में शामिल 05 अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी, घटना में प्रयुक्त थार हुई बरामद

CRIME

संवाददाता : मोनू भारती
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के मार्गदर्शन में विशेष टीमों का गठन कर लगातार सुरागरसी पतारसी, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया, दिनांक 17.5.2026 को अमरेश सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी जमीन हरखोरी थाना-जीयनपुर जनपद-आजमगढ अपने साथियों के साथ ग्राम अल्देमऊ थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ से ब्रम्हभोज से अपनी स्कार्पियों सें घर वापस जाते समय करमी गाँव में अभियुक्तगण 1.अमन सिंह पुत्र सत्येन्द्र सिंह निवासी दौलतपुर बैठोली थाना सिधारी जनपद आजमगढ अपने साथी 2.चन्दू यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव निवासी नीवी बुजुर्ग थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ 3. गौरव प्रताप यादव पुत्र सर्वेश यादव निवासी मुहम्मदल्ला भदुली थाना सिधारी जनपद आजमगढ 4. नाम आदित्य सिंह पुत्र स्व0 राम सिंह स्थायी पता ग्राम नकवी थाना खुटहन जनपद जौनपुर हाल पता पल्हनी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ 5.रामप्रवेश यादव पुत्र स्व0 राजेश यादव निवासी ग्राम नीवी बुजुर्ग थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 6.रामसेवक यादव पुत्र लालचन्द यादव निवासी मोहब्बतपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 7. जितेन्द्र राजभर उर्फ छोटक पुत्र लाले राजभर निवासी पल्हनी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ 8. संदीप विश्वकर्मा पुत्र राधेश्याम विश्वकर्मा निवासी बम्हौर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के साथ मिलकर अमरेश सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह की गाडी को ओवर टेक करके रोक कर जान से मारने की नीयत से कई राउण्ड फायर किया गया । सभी अभियुक्तगण मौके से फरार हो गये थे इस घटना क संबंध में थाना चिरैयाकोट पर मु0अ0स0 25/26 धारा 126(2), 131, 109, बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.आदित्य सिंह पुत्र स्व0 राम सिंह स्थायी पता ग्राम नकवी थाना खुटहन जनपद जौनपुर हाल पता पल्हनी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ 2. जितेन्द्र राजभर उर्फ छोटक पुत्र लाले राजभर निवासी पल्हनी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ 3.रामप्रवेश यादव पुत्र स्व0 राजेश यादव निवासी ग्राम नीवी बुजुर्ग थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 4.रामसेवक यादव पुत्र लालचन्द यादव निवासी मोहब्बतपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 5. संदीप विश्वकर्मा पुत्र राधेश्याम विश्वकर्मा निवासी बम्हौर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को लग्गूपुर बार्डर (थाना मुहम्मदाबाद क्षेत्र) से दिनांक 23.05.2026 को समय करीब 01.35 बजे रात्रि को थाना चिरैयाकोट व स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया । अभियुक्त आदित्य सिंह के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा व जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ ।
पूछताछ किया गया तो बताये कि साहब अमन सिंह ने करन यादव को गोली मारा था जिसके सम्बन्ध मे अमन सिंह के खिलाफ मुकदमा चल रहा है करन यादव के बड़े भाई संजय यादव से अमरेश सिंह की दोस्ती है दोनो साथ मे पढे है । हमारे दोस्त अमन सिंह को उम्मीद थी कि अमरेश सिंह के कहने पर संजय यादव मुकदमे में सुलह कर लेगा इस बात को अमन सिंह ने अमरेश सिंह से कई बार कहा था लेकिन अमरेश सिंह का कहना था कि मै इस पच़ड़े मे नही पढूंगा आप जानो और संजय जाने इस बात को लेकर दोनो मे पहले कहासुनी हो चुकी है जब अमरेश सिंह सुलह कराने के लिए तैयार नही हुआ तो हम लोगो ने अमरेश सिंह को शबक सिखाने के लिए योजना बनाकर अवसर की तलाश मे थे कि दिनांक -17.05.2026 को थाना चिरैयाकोट क्षेत्र मे ब्रह्मभोज मे हम सातों लोग शामिल होने गये थे उसी ब्रह्मभोज मे अमरेश सिंह भी अपने साथियों के साथ आया था मौका अच्छा था ब्रह्मभोज मे शामिल होने के बाद जैसे ही अमरेश सिंह अपने साथियों के साथ स्कार्पियों गाड़ी से निकला तो हम लोग दो गाडियों से उसके पीछे हो लिये जैसे ही करमी गाँव के पास पहुंचे तो हम लोग अपनी दोनो गाड़ियों से ओवर टेक करके अमरेश सिंह की स्कार्पियों गाड़ी के आगे थार गाडी को लगाकर रोक दिये तथा थार गाडी और स्कार्पियों से हम लोग उतर गये और अमन सिंह ने अपने हाथ मे लिए असलहे से कई राउण्ड फायर किया तथा फायर करने के बाद हम लोग थार और स्कार्पियों मे बैठकर मौके से तेजी से भाग निकले । अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना चिरैयाकोट पर मु0अ0सं0-52/26 धारा 126(2), 131, 109, 3(5), 61(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास किये जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. आदित्य सिंह पुत्र स्व0 राम सिंह स्थायी पता ग्राम नकवी थाना खुटहन जनपद जौनपुर हाल पता पल्हनी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
2. जितेन्द्र राजभर उर्फ छोटक पुत्र लाले राजभर निवासी पल्हनी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
3. रामप्रवेश यादव पुत्र स्व0 राजेश यादव निवासी ग्राम नीवी बुजुर्ग थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
4. रामसेवक यादव पुत्र लालचन्द यादव निवासी मोहब्बतपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
5. संदीप विश्वकर्मा पुत्र राधेश्याम विश्वकर्मा निवासी बम्हौर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास –
1. संदीप विश्वकरमा पुत्र राधेश्याम विश्वकर्मा निवासी बम्हौर थाना मुबारकरपुर जनपद आजमगढ़
मु.अ.सं.-358/18 धारा-504,506 भादवि थाना मुबारकपुर आजमगढ
मु.अ.सं.-17/20 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ
2. आदित्य सिंह पुत्र स्व0 राम सिंह स्थायी पता ग्राम नकवी थाना खुटहन जनपद जौनपुर हाल पता पल्हनी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
मु.अ.सं.-429/25 धारा-115(2),324(4),351(2),352,69 बीएनएस थाना कोतवाली आजमगढ
मु.अ.सं.-233/24 धारा-323,506 भादवि थाना सिधारी आजमगढ
वांछित अभियुक्त अभियुक्तगण-
1. अमन सिंह पुत्र सत्येन्द्र सिंह निवासी दौलतपुर बैठोली थाना सिधारी जनपद आजमगढ
2. चन्दू यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव निवासी नीवी बुजुर्ग थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
3. गौरव प्रताप यादव पुत्र सर्वेश यादव निवासी मुहम्मदल्ला भदुली थाना सिधारी जनपद आजमगढ
गिरफ्तारी का स्थान-
लग्गूपुर बार्डर (थाना क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ) , दिनांक-23.05.2026 समय 01.35 बजे रात्रि
बरामदगी विवरण-
1. अभियुक्त आदित्य सिंह के कब्जे से एक अदद तमंचा व जिंदा कारतूस 315 बोर
2. घटना मे प्रयुक्त थार वाहन संख्या UP 50 CU 3535, स्कार्पियों वाहन UP 50 CP 8664