रसड़ा बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरीः अध्यक्ष पद पर राम शब्द यादव महासचिव के लिए भुवनेन्द्र सिंह ने भरा पर्चा।
संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा







बलिया के रसड़ा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। इस चुनाव को लेकर सिविल कोर्ट और वकीलों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन इंद्रदेव प्रसाद यादव की देखरेख में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए राम शब्द यादव और महासचिव पद के लिए भुवनेन्द्र कुमार सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की है।इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रामायण यादव, पुस्तकालय सचिव पद के लिए अनीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक अनुभव) के लिए चंदन कुमार वर्मा और कोषाध्यक्ष पद के लिए रविकांत शर्मा ने पर्चे भरे। संयुक्त सचिव पद के लिए जावेद अख्तर और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार वर्मा ने नामांकन किया। 10 वर्ष से कम अनुभव वाले कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए गुड़िया रानी, राम प्रकाश यादव और सुशीला चौहान ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।पूरी प्रक्रिया के दौरान चुनाव अधिकारी भरत तिवारी सहित एल्डर्स कमेटी के सदस्य सुरेंद्र प्रसाद, लाल बहादुर सिंह और अशोक कुमार सिंह मुस्तैद रहे। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि अब तक प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच व आगामी प्रक्रिया के बाद 1 अगस्त 2026 को निर्धारित शेड्यूल के तहत मतदान कराया जाएगा। मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही कचहरी परिसर में चुनावी चौपालें सजने लगी हैं और प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।




