संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना व इलेक्ट्रानिक सर्विलांश की मदद से मु0अ0सं0-140/2026 धारा-318(4), 319(2), 336(3), 338, 340 (2) बीएनएस व धारा 4,7,13(2), 13(3) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 में वांछित अभियुक्त अमन कुमार पुत्र रवि नारायण निवासी ग्राम एकसार पिपरौली थाना उभाँव जनपद बलिया को उसके घर से दिनांक 28.07.2026 को गिरफ्तार कर थाना चेतगंज लाया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरणः-दिनांक 04.06.2026 को पीएम श्री क्वींस इण्टर कालेज लहुराबीर चेतगंज जनपद वाराणसी के प्रधानाचार्य की तहरीरी सूचना पर थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0- 140/2026 धारा -318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस व धारा 4,7,13 3(2),13 (2), 13 (3) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 पंजीकृत करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित टीजीटी परीक्षा में मूल परीक्षार्थी के स्थान पर बैठकर परीक्षा देने वाले व्यक्ति व उसके सहयोगी एवं प्रकाश में अभियुक्त को क्रमशः दिनांक 04.06.2026 एवं 11.06.2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसी क्रम में अभियोग उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त अमन कुमार पुत्र रवि नारायण निवासी ग्राम एकसार पिपरौली थाना उभाँव जनपद बलिया को मुखबिर खास की सूचना पर व इलेक्ट्रानिक सर्विलांश की मदद से दिनांक 28.07.2026 को अभियुक्त के घर ग्राम एकसार पिपरौली से गिरफ्तार कर थाना चेतगंज लाया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस द्वारा पूछताछः – अभियुक्त अमन कुमार पुत्र रवि नारायण निवासी ग्राम एकसार पिपरौली थाना उभाँव जनपद बलिया पूछताछ में अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए बता रहा है कि गलती हो गयी मैंने अपने को टीजीटी परीक्षा में पास कराने के लिये साल्वर गैंग की मदद से अन्य व्यक्ति को बैठाया था गलती हो गयी है माफ कर दीजिए भविष्य में अब ऐसा कोई गलत काम नही करूंगा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। 2. उ0नि0 श्री विकल शाण्डिल्य चौकी प्रभारी लहुराबीर थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। 3. उ0नि0 श्री वैभव शुक्ला चौकी प्रभारी चेतगंज थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। 4. का0 प्रशान्त तिवारी सर्विलांश सेल कमिश्नरेट वाराणसी।




