नेशनल खबर 9 के लिए आजमगढ़ मंडल ब्यूरो हेड रामनरायन राय उर्फ बबलू राय की खास रिपोर्ट
मां मुन्नी देवी शिक्षण सेवा संस्थान के सचिव अखिलेश सिंह ने डॉ. शौर्य विक्रम सिंह का किया सम्मान
आजमगढ़ जनपद के प्रख्यात शिवालिक हॉस्पिटल में मंगलवार की शाम को क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के स्वागत समारोह के दौरान शिवालिक संस्थान के निदेशक डॉ. अशोक सिंह के सुपुत्र एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शौर्य विक्रम सिंह को मणिपाल विश्वविद्यालय, बेंगलुरु द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किए जाने पर भव्य अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर मां मुन्नी देवी शिक्षण सेवा संस्थान के सचिव एवं बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट, न्याय पीठ बाल कल्याण समिति, आजमगढ़ के सदस्य अखिलेश कुमार सिंह ने डॉ. शौर्य विक्रम सिंह को सम्मान-पत्र, अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. शौर्य विक्रम सिंह की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे आजमगढ़ जनपद के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।
सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच डॉ. शौर्य विक्रम सिंह का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिवालिक संस्थान के निदेशक डॉ. अशोक सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे परिवार के लिए अविस्मरणीय क्षण है और युवा चिकित्सकों को उत्कृष्टता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देगा।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय सहित अनेक चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण सम्मान, उत्साह और गौरव की भावना से ओत-प्रोत रहा।




