राष्ट्रीय पत्रकार परिषद गाजीपुर की मासिक बैठक सम्पन्न पत्रकारों की सुरक्षा और संगठन के विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा

स्थानीय समाचार

गाजीपुर

Nk9: पुनित कुमार त्रिपाठी 

 

राष्ट्रीय पत्रकार परिषद गाजीपुर की मासिक बैठक सम्पन्न

पत्रकारों की सुरक्षा और संगठन के विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा

 

गाजीपुर। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद, गाजीपुर की मासिक बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने की। इस दौरान पत्रकारों के उत्पीड़न, सुरक्षा और संगठन के विस्तार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए संगठन को और मजबूत बनाकर पत्रकारों की आवाज़ को सशक्त रूप से उठाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के जिला अध्यक्ष प्रियतोष साहू ने कहा कि यदि किसी पत्रकार के साथ उत्पीड़न या किसी प्रकार की समस्या होती है तो राष्ट्रीय पत्रकार परिषद की पूरी टीम सदैव पत्रकारों के साथ खड़ी रहेगी।

बैठक में संगठन के पदाधिकारी और सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।