छात्रवृत्ति का फार्म जमा करने जा रही छात्रा से छेड़छाड़:तीन आरोपियों के विरूद्ध दर्ज हुआ आजमगढ़ में मुकदमा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Breaking विज्ञापन स्थानीय समाचार

ब्यूरो रिपोर्ट आशीष सिंह राठौड़आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक निजी महाविद्यालय में शनिवार को छात्रवृत्ति का फार्म जमा करने जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में जीयनपुर कोतवाली में तीन आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने पीड़िता छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। इसके साथ ही जब आस-पास के लोग बीच-बचाव करने आए तो मारपीट करने के साथ धमकी भी दी गई। इस मामले में जीयनपुर कोतवाली में तीन आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटना के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।