प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

Social

संवाददाता : मोनू भारती
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार को बरहदपुर स्थित किशुनदास बाबा की कुटी, रामजानकी मंदिर एवं प्राचीन शिवालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर मंदिर परिसर की सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामशरण चौहान ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने देश में साफ-सफाई के प्रति लोगों की सोच में व्यापक परिवर्तन लाया है और जनभागीदारी को बढ़ावा दिया है। उन्होंने नागरिकों से अपने घर और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। अभियान में वरिष्ठ भाजपा नेता छोटू प्रसाद, मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, मंडल महामंत्री राहुल सिंह, संतोष सिंह, श्याम चौबे, राजेंद्र मौर्य सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छ एवं सुंदर समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।