ब्रेकिंग न्यूज़आजमगढ़। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत महिलाओं ने रक्तदान कर मानवता, सेवा और समर्पण का प्रेरणादायी संदेश

Agriculture Breaking विज्ञापन स्थानीय समाचार

, ब्यूरो रिपोर्ट आशीषसिह राठौड़शक्ति 6.0: आजमगढ़ में महिला शक्ति ने रक्तदान कर पेश की मानवता और जनसेवा की मिसाल

आजमगढ़। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत महिलाओं ने रक्तदान कर मानवता, सेवा और समर्पण का प्रेरणादायी संदेश दिया। एडीजी वाराणसी जोन के निर्देशन में 25 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन आजमगढ़ में वामा सारथी एवं सिविल डिफेंस आजमगढ़ द्वारा आईएमए आजमगढ़ के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया।


इस दौरान थाना कंधरापुर में नियुक्त महिला आरक्षी नीतू सिंह, रिद्धि तिवारी एवं अनीता गुप्ता तथा महिला मंडल जन सेवा समिति की सचिव पूनम उमेश सिंह, निवासी हीरापट्टी, थाना कोतवाली, आजमगढ़ ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शिविर में कुल 33 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वाली महिलाओं की इस पहल ने समाज को यह संदेश दिया कि महिला सशक्तीकरण केवल अधिकारों और आत्मनिर्भरता तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवता की सेवा और जरूरतमंदों का जीवन बचाने में भी महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

मिशन शक्ति 6.0 के तहत आयोजित इस पहल ने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होने और समाजहित में आगे आने की प्रेरणा दी। रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।

संदेश: रक्तदान महादान है। आपका एक छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता  #आजमगढ़_पुलिस #मिशन_शक्ति #रक्तदान #रक्तदान_महादान #महिला_सशक्तीकरण #महिला_शक्ति #जनसेवा #मानवत