Breaking news Azamgarhआजमगढ़ में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से ज्यादा उपभोक्ता रंगे हाथ पकड़े गए, मुकदमा दर्ज

Agriculture Breaking

*रिपोर्ट:* राम आशीष सिंह राठौड़

*स्लग:* आजमगढ़ में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से ज्यादा उपभोक्ता रंगे हाथ पकड़े गए, मुकदमा दर्ज

*एंकर:*
आजमगढ़। जिले में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम सभा मंगरावा रायपुर में औचक निरीक्षण के दौरान आधा दर्जन से ज्यादा उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

*विवरण:*
विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदपुर के जेई विनय कुमार मौर्य के नेतृत्व में बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। टीम ने ग्राम सभा मंगरावा रायपुर में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि कई उपभोक्ता मीटर को बाईपास कर अवैध तरीके से बिजली का उपयोग कर रहे थे।

*पकड़े गए आरोपियों के नाम:*
1. मोहम्मद आतिफ पुत्र मोहम्मद
2. शाहिद मोहम्मद हारुन पुत्र स्वर्गीय मैनुद्दीन
3. मोहम्मद अरशद व मोहम्मद अख्तर पुत्र स्वर्गीय रूहल
4. मीन मोहम्मद राजा सिराज अहमद पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद यूसुफ
5. मोहम्मद तारिक पुत्र हबीबु रहमान
6. मोहम्मद आतिफ जमाल पुत्र नजरे आलम

*कार्रवाई:*
विभागीय टीम ने मौके पर वीडियोग्राफी कराई और सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीरपुर थाने में विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। जेई विनय कुमार मौर्य ने बताया कि यह लोग काफी दिनों से अवैध तरीके से बिजली चोरी कर रहे थे।

*विभाग की चेतावनी:*
विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध कनेक्शन या मीटर बाईपास करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जुर्माने के साथ जेल भी हो सकती है।

_नोट: उपभोक्ताओं से अपील है कि वैध कनेक्शन लें और समय पर बिल का भुगतान करें।_

#Azamgarh #BijliChori #ElectricityTheft #VidyutVibhag #UPPCL #Gambhirpur #JEAction #AzamgarhNews