संवाददाता राम आशीष सिंह राठौड़मगढ़:
घरेलू विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार*
*जहानागंज थाना क्षेत्र की घटना, मृतक की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज, मौके पर शांति व्यवस्था कायम*
*स
*नेशनल 9 ब्रेकिंग*
आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां मोहम्मद अनस उर्फ राजू ने अपने सगे बड़े भाई दिलसेर की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
*क्या है पूरा मामला*
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जहानागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर शाम मोहम्मद अनस उर्फ राजू का अपने बड़े भाई दिलसेर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ी कि छोटे भाई अनस ने गुस्से में आकर बड़े भाई दिलसेर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल दिलसेर की मौके पर ही मौत हो गई।
*पुलिस ने संभाला मोर्चा*
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जहानागंज और सीओ सदर तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के लिए भेज दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
*पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज*
मृतक दिलसेर की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नामजद आरोपी मोहम्मद अनस उर्फ राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
*मौके पर शांति व्यवस्था कायम*
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति थी, लेकिन तत्काल पुलिस बल तैनात कर शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की असल वजह पारिवारिक विवाद है। मामले की गहन जांच की जा रही है।




