Breaking

उत्तराखंड -संवाददाता ईश्वर सिंह

खटीमा में अवैध कच्ची शराब पर पुलिस का शिकंजा, 50 पाउच के साथ आरोपी गिरफ्तार

खटीमा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

ऑपरेशन प्रहार के तहत सत्रहमील मझौला चौकी पुलिस ने शाम की गश्त के दौरान ग्राम नौसर निवासी 30 वर्षीय अमित सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 50 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक किशोर पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।