वाराणसी जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री के अपमान के विरोध में भाजपा की विराट जन आक्रोश सभा

POLITICS

संवाद दाता:-नियाज खान 

वाराणसी। दिनांक 03 /06/ 2026, बुधवार को प्रातः 09:00 बजे से 12:00 बजे तक कचहरी जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी महानगर एवं जिला द्वारा माननीय प्रधानमंत्री एवं काशी के सांसद श्री नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय द्वारा की गई अशोभनीय एवं अमर्यादित टिप्पणियों के विरोध में एक विशाल आक्रोश सभा का आयोजन क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल की अध्यक्षता में किया गया। 

सभा में उपस्थित हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेतृत्व के विरुद्ध जोरदार विरोध दर्ज करते हुए प्रधानमंत्री के सम्मान में गगनभेदी नारे लगाए। पूरा जिला मुख्यालय “प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “हर-हर महादेव” के नारों से गुंजायमान रहा।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के विरुद्ध की गई अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणियां अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत हैं। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस अब सकारात्मक राजनीति की राह छोड़कर केवल व्यक्तिगत आरोपों और अपमानजनक भाषा का सहारा ले रही है। जनता ऐसे राजनीतिक आचरण को कभी स्वीकार नहीं करेगी और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जिससे विपक्ष पूरी तरह बौखला गया है। राजनीतिक पराजय और जनसमर्थन के अभाव से निराश विपक्ष अब मर्यादा की सभी सीमाएं लांघ रहा है। काशी की जनता अपने सांसद के सम्मान के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।

सभा में कार्यकर्ता अपने हाथों में “राहुल गांधी मुर्दाबाद”, “अजय राय होश में आओ”, “प्रधानमंत्री का अपमान बंद करो” आदि लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे और कांग्रेस नेतृत्व के विरुद्ध अपना रोष व्यक्त किया।

सभा को संबोधित करने वाले प्रमुख लोगों में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, महापौर अशोक तिवारी, हंसराज विश्वकर्मा, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, नीलकंठ तिवारी, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह औंढ़े, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मीना चौबे, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय, विद्यासागर राय, प्रेम कपूर, पूर्व महापौर मृदुला जायसवाल, पूर्व विधान परिषद सदस्य वीणा पाण्डेय, डॉ. अशोक राय, अखिलेश सिंह सनी,शालिनी यादव, रचना अग्रवाल, गीता शास्त्री, चंद्रशेखर उपाध्याय, जगदीश त्रिपाठी, राहुल सिंह, सुधीर सिंह, सत्येंद्र सिंह पिंटू, अमित राय, दीपक राय, विभव सिंह, नितिन राय,रणजय सिंह , अवधेश राय, संजय कुमार, रत्नाकर राय,जे पी सिंह,हीरा यादव ,मनोज सोनकर ,रत्न मौर्य ,विनय सदेजा ,अंकित गौड़,बबलू अग्रहरि दिनेश यादव,प्रमील पाण्डेय सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आर्यक्रम का संयोजन अशोक जाटव एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने किया

सभा के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रहित एवं विकास के संकल्प को दोहराते हुए कांग्रेस की नकारात्मक एवं अपमानजनक राजनीति के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया। तथा सभा स्थल पर आकर जिला प्रशासन के एडीएम ने ज्ञापन लिया।