आजमगढ़। युवा कल्याण
विभाग और प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से कृषक इंटर काॅलेज बाग बहार में दो दिवसीय विधायक स्पर्धा का आयोजन किया गया है। सोमवार से शुरू हुई प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में विभाग ने जेल में बंद सपा विधायक रमाकांत यादव को प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि बनाते हुए कार्ड छपवाकर वितरित भी कर दिया। शासन के निर्देश पर ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हर विधानसभा क्षेत्र में युवा कल्याण विभाग की ओर से किया जा रहा है। सोमवार से फूलपुर-पवई विधानसभा की प्रतियोगिता का आयोजन कृषक इंटर काॅलेज बाग बहाविभाग ने इस प्रतियोगिता में जेल में बंद फूलपुर-पवई सपा विधायक रमाकांत यादव को मुख्य अतिथि बना दिया। कार्ड हाथ में आने के बाद लोग सोचने लगे कि शायद जेल से आकर विधायक जी प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। इस संबंध में जब युवा कल्याण अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने सारी जिम्मेदारी युवा कल्याण अधिकारी पर थोपते हुए अपना पल्न्ला झाड़ लिया।
यह कार्ड क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा बनवाया गया है। यह लोग मुझे दिखाते नहीं। इसके कारण यह गलती हुई है। इसलिए इस बारे में उनसे ही पूछना चाहिए। – सुल्तान सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी।वह विधायक थे तो उनका नाम छापा गया। उनके प्रतिनिधि आते हैं। कार्यक्रम में उनके प्रतिनिधि आए थे। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। – विवेक रजंन यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी।




