गुमशुदा/खोए कुल तीन मोबाइल फोन लगभग 48,000 रुपये कीमती बरामद कर उनके स्वामी को किया गया सुपुर्द

स्थानीय समाचार

संवाददाता : मोनू भारती
मऊ पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायलख्सी साइबर टीम द्वारा थाना स्थानीय पर दर्ज गुमशुदगी को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल धारको का थाना स्थानीय पर नियुक्त साइबर टीम द्वारा थाना सरायलखन्सी में गुमशुदा 03 मोबाइल फोन, आवेदक बलवन्त कुमार पुत्र सोचन राम निवासी डुमराव थाना सरायलन्सी जनपद मऊ, आवेदक प्रदीप साहनी पुत्र प्रहलाद साहनी निवासी रणवीरपुर थाना सरायलखन्सी, आवेदक रामनिवास पाल पुत्र रामआधार निवासी नसीरपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ, कुल कीमत लगभग 48,000 रुपये के मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामी को सुपुर्द किया गया। आवेदकों द्वारा उच्चाधिकारियों व थाना सरायलखन्सी के अधिकारी/ कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
बरामदकर्ता पुलिस टीम–
1. क0ऑ0 आशीष द्विवेदी थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ।
2. का0 धर्मेंन्द्र पुष्पाकर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ।
3. का0 मनीष मिश्रा थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ।