समूह से जुड़ने पर ही शासन से मिलेगा योजनाओं का लाभ

Uncategorized

उग्रसेन सिंह ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर

जखनिया गाजीपुर 
शासन द्वारा अंत्योदय ,पात्र गृहस्थी ,कार्ड धारकों के परिवार को लाभान्वित करवाने के लिए महिला संगठन की स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत आजीविका मिशन समूह से परिवार के किसी भी एक महिला को जोड़कर सदस्य बनाने पर ही शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिलेंगा जिसकी जानकारी देते हुए सहायक विकास अधिकारी राम जनम सिंह ने बताया कि यह योजना उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय द्वारा सारी जानकारियां दी जाती है उन्होंने बताया कि सभी लोग शासन द्वारा जारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए योजना से जुड़े और आने वाले समय में इस योजना से तमाम प्रकार के लाभ मिलने हैं जिसके लिए सभी की जागरूकता ही उसके विकास की जड़ होगी उन्होंने स्थानीय ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत में कार्यरत ई सखी सहित समूह की महिलाओं को जोड़ने के लिए कहा साथी सभी सचिवों को निर्देशित किया गया है कि वह अपनी ग्राम पंचायत में महिलाओं को समूह से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें बैठक में प्रमुख रूप से अंजनी सोनकर नवीन श्रीवास्तव गौरव सिंह राजकमल गौरव अंगद राम दयाशंकर राम शैलेंद्र दुबे इत्यादि लोग मौजूद रहे