संवाददाता : रिंकू सिंह
आजमगढ़ सगड़ी । सगड़ी तहसील क्षेत्र के रौनापार थाने के दाम महुला चौकी सामने सुरैना के ग्रामीणों ने आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर सोमवार को दिन में 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक मुख्य मार्ग जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की वही रौनापार थाना प्रभारी अनुपम जायसवाल और लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खाली करवाया मौके पर थाना अध्यक्ष जीयनपुर व तहसीलदार मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से वार्ता की और एक सप्ताह के अंदर नोटिस देकर विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीण माने विदित हो कि सुरैना ग्राम प्रधान धनंजय सिंह पटेल व झारखंडी राम के बीच अवैध कब्जे को लेकर कहां सुनी व मारपीट हो गई जिसमें ग्राम प्रधान की तहरीर पर रौनापार पुलिस ने 6 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई वहीं सोमवार की सुबह 11:00 बजे पूर्व में रविवार को हुई अवैध कब्जे को लेकर मारपीट के बाद पुनः दोनों पक्ष दलित व पटेल सामने आ गया मारपीट होने लगी वहीं महुला पुलिस चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उनके सामने ही दीक्षा उम्र 12 साल, प्रेमशीला, हरिनाथ,सुदामा, आरती आदि लोग घायल हो गए पुलिस वाले कड़ी मशक्कत कर दोनों पक्षों को हटाया
वही ग्राम प्रधान को लेकर रौनापार थाने पर ले गए जिसको लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर चौकी के सामने ही सड़क जाम कर दिया और प्रधान को छोड़ने व अवैध कब्जे को हटाने की मांग को लेकर जिद पर अड़े रहे वही तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे व नायब तहसीलदार नीरज त्रिपाठी राजस्व टीम सहित मौके पर पहुंचकर बताया कि झारखंडे राम को भू माफिया घोषित किया जा चुका है ग्राम समाज व खलिहान के भूमि पर बेदखली का आदेश पारित किया जा चुका है एक सप्ताह में नोटिस देकर विधिक प्रक्रिया के तहत कब्ज़ा हटाए जाने की बात कही वही मौके का निरीक्षण किया जिसके बाद ग्रामीण माने वहीं घायलों से रौनापार पुलिस ने तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई इस दौरान मौके पर प्रधान धनंजय सिंह पटेल पत्नी मंजू सिंह पटेल भाई रामानंद सिंह सैकड़ो की संख्या में गांव के महिला व पुरुष मौजूद रहे।




