संवाद दाता:- सलीम जावेद
वाराणसी। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश स्तरीय अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत थाना जैतपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना जैतपुरा में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जब्त की गई 558 किलोग्राम अवैध अफीम, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ 80 लाख रुपये है, का नियमानुसार निस्तारण कराया गया।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में तथा जनपद स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं अपराध) शिवहरी मीणा के आदेश एवं पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
थाना जैतपुरा में पंजीकृत मु0अ0सं0-54/2012, धारा 8/18/22/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले में बरामद एवं जब्त की गई कुल 558 किलोग्राम अवैध अफीम को दिनांक 24 सितंबर 2026 को केंद्रीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में जमा कर नियमानुसार निस्तारण कराया गया।
पुलिस के अनुसार, “ऑपरेशन दहन” के तहत प्रदेश स्तर पर की गई कार्रवाई में यह बड़ी कार्रवाइयों में से एक है। निस्तारित की गई अफीम की अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ 80 लाख रुपये बताई गई है।
निस्तारण करने वाली टीम
इस कार्रवाई में ड्रग डिस्पोजल कमेटी एवं थाना जैतपुरा पुलिस की टीम शामिल रही, जिसमें—
श्री शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं अपराध, कमिश्नरेट वाराणसी — अध्यक्ष, ड्रग डिस्पोजल कमेटी।
श्रीमती नीतू कादयान, पुलिस उपायुक्त, अपराध, कमिश्नरेट वाराणसी — सदस्य।
श्री नृपेन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त, अपराध, कमिश्नरेट वाराणसी — सदस्य।
श्री शुभम जैन, सहायक पुलिस आयुक्त, चेतगंज, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 उपेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष जैतपुरा।
वरि0उ0नि0 गजराज भारती, थाना जैतपुरा।
उ0नि0 शिवशंकर यादव, थाना जैतपुरा।
हेड मुहर्रिर संतोष कुमार यादव, थाना जैतपुरा।
का0 राजेश कुमार चौधरी, थाना जैतपुरा।
का0 संतोष शुक्ला, थाना जैतपुरा।
का0 कपिलदेव, थाना जैतपुरा।
का0 स्वतंत्र कुमार, थाना जैतपुरा।
रि0का0 महेन्द्र, थाना जैतपुरा।
निस्तारण की तिथि: 24 सितंबर 2026
स्थान: केंद्रीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश
निस्तारित संपत्ति: 558 किलोग्राम जब्त अफीम
अनुमानित कीमत: 10 करोड़ 80 लाख रुपये




