संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। दिनांक 18/04/2026 सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना लंका के कुशल नेतृत्व में थाना लंका पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0163/2026 धारा- 331(3), 305(A) BNS थाना लंका कमि0 वाराणसी से सम्बन्धित 25-25 हजार रुपये के ईनामिया 02 वांछित अभियुक्तगण- 1. मोहम्मद शारिक जमाल अंसारी पुत्र मोहम्मद फारुक अंसारी नि0- जक्खा आजाद नगर बजरडीहा थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी उम्र करीब 38 वर्ष 2. रेयाज अकरम पुत्र स्व0 नसीम अकरम नि0- एन 12/372 बजरडीहा निकट पुलिस चौकी थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष को चोरी के आभूषण के साथ दिनांक 17.04.2026 को काशीपुरम कालोनी सीर गोवर्धनपुर मे बबूल के पेड़ के पास थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरणः- दिनांक 05.04.2026 को पीड़ित द्वारा थाना लंका पर सूचना दी गई कि मै और मेरी पत्नी दिनांक- 31.03.2026 को अपने मूल गाँव रोहतास गये थे । जब दिनांक 04.04.2026 को हम लोग अपने गायत्री नगर स्थित मकान पर आये तो देखे कि मेन गेट का ताला बंद था और अन्दर के गेट का ताला तोड़कर ऊपर के कमरो मे रखे आलमारी व बक्से तोडकर मेरे पुस्तैनी लाखो के गहने व कुछ कपडे चोरी हो चुके थे । प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। दिनांक 17.04.2026 को थाना लंका पुलिस द्वारा मुकदमे से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तगण- 1. मोहम्मद शारिक जमाल अंसारी पुत्र मोहम्मद फारुक अंसारी नि0- जक्खा आजाद नगर बजरडीहा थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी उम्र करीब 38 वर्ष 2. रेयाज अकरम पुत्र स्व0 नसीम अकरम नि0- एन 12/372 बजरडीहा निकट पुलिस चौकी थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष को चोरी के आभूषण के साथ दिनांक 17.04.2026 को काशीपुरम कालोनी सीर गोवर्धन पुर में बबूल के पेड़ के पास से थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –
01. मोहम्मद शारिक जमाल अंसारी पुत्र मोहम्मद फारुक अंसारी नि0- जक्खा आजाद नगर बजरडीहा थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी उम्र करीब 38 वर्ष ।02. रेयाज अकरम पुत्र स्व0 नसीम अकरम नि0- एन 12/372 बजरडीहा निकट पुलिस चौकी थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग का विवरणः– मु0अ0सं0- 0163/2026 धारा- 331(3), 305(A) BNS व बढोत्तरी धारा 317(2), BNS थाना लंका कमि0 वाराणसी ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त मोहम्मद शारिक जमाल अंसारी
01. मु0अ0सं0- 0163/2026 धारा- 331(3), 305(A) BNS व बढोत्तरी धारा 317(2), BNS थाना लंका कमि0 वाराणसी।02. मु0अ0सं0- 0060/2023 धारा 8,20 एनडीपीएस एक्ट थाना लोहता,कमि0-वाराणसी ।03. मु0अ0सं0- 0336/2017 धारा 323, 406, 504, 506 भादवि थाना भेलूपुर,कमि0-वाराणसी ।
बरामदगी का विवरणः- 11 अदद टप्स पीली धातु जिसमे एक ट्पस मे सफेद नग लगा हुआ , 04 अदद हार पीली धातु ,01 अदद मंगल सूत्र पीली धातु,02 अदद कंगन पीली धातु, 01 अदद कान का बाला पीली धातु, 04 अदद अंगूठी पीली धातु 2 अंगुठीयो मे नग लगी हुयी , 04 अदद झुमका पीली धातु, 03 अदद लाकेट पीली धातु, 02 अदद माथ बेंदी पीली धातु ,2 अदद कान की बाली पीली धातु ,01 अदद मोती, पीली धातु की माला , 07 अदद कान का छोटा टप्स पीली धातु , 01 अदद नथ पीली धातु जिसमे सफेद नग लगा हुआ, 01 अदद नाक की रिंग जिसमे सफेद नग लगा हुआ, 01 अदद लौग पीली धातु , 01 अदद चैन लगी हुयी लटकन पीली धातु, 01 अदद छोटी चैन पीली धातु जिसके सिरो पर रिंग लगी है, 01 अदद नथ पीली धातु जिसमे सफेद नग लगा हुआ, 01 अदद छोटी मोति पीली धातु, 02 अदद पैजनी सफेद धातु, 02 अदद मछली 1 छोटी 1 बडी सफेद धातु, 02 अदद पायल सफेद धातु व 05 अदद पान का पत्ता सफेद धातु व 05 अदद सुपारी सफेद धातु व 21 अदद छोटी अंगुठी / बडी विछिया व 17 अदद सिक्का सफेद धातु बरामद ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
- प्रभारी निरीक्षक श्री राजकुमार, थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी । 2. उ0नि0 श्री गौरव कुमार, चौकी प्रभारी रमना थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी । 3. हे0का0 आशीष कुमार चौबे, थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी। 4. हे0 का0 ओम प्रकाश सिंह, थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी। 5. का0 अमित शुक्ला, थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी।6. का0 सूरज सिंह, थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी। 7. का0 कृष्ण कान्त पाण्डेय, थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी। 8. का0 पवन कुमार, थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी। 9. का0 प्रशान्त तिवारी, सर्विलांस सेल, कमिश्नरेट वाराणसी।
नोट – पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000/- रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।




