
नीरज शुक्ला/ रामनगर बाराबंकी: शुक्रवार को लोधेश्वर महादेवा पहुंचकर जिला प्रभारी एवं प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने भगवान शिव का पूजन कर जलाभिषेक किया।पत्रकारों द्वारा महादेवा के विकास के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव हम सभी लोगों के आराध्य हैं प्रदेश सरकार के व हमारे मुखिया योगी आदित्यनाथ महादेवा के समग्र विकास के प्रति वचनबद्ध है। काशी कॉरिडोर की तर्ज पर महादेवा कॉरिडोर बनाने के लिए भूमि का अधिग्रहण कर मकान व दुकानों के ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही महादेवा विश्व स्तर का टूरिस्ट हब बनेगा।

महादेवा व उसके आसपास सड़क मार्ग निर्माण ठप होने की बात पर उन्होंने कहा कि बरसात के चलते काम रुका हुआ है अब तेजी के साथ कार्य प्रारंभ होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत,मंडल अध्यक्ष महादेवा शैलेंद्र सिंह, प्रवेश शुक्ला, सत्येंद्र सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।




