94 टेट्रा मार्का माल्टा देशी अवैध शराब के साथ 01 शराब तस्कर गिरफ्तार 

Uncategorized

उत्तराखंड:  संवाददाता – ईश्वर सिंह/ महेंद्र सिंह बिष्ट

 

94 टेट्रा मार्का माल्टा देशी अवैध शराब के साथ 01 शराब तस्कर गिरफ्तार । श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद चम्पावत* द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना/चौकीयों को आदेशित किया गया है।

 

उक्त क्रम में दिनांक 11.09.2026 को *क्षेत्राधिकारी चम्पावत* के पर्यवेक्षण एवं *ओम प्रकाश थानाध्यक्ष लोहाघाट* के नेतृत्व में *थाना लोहाघाट पुलिस* टीम द्वारा *सुरागरसी-पतारसी के आधार* पर जीआईसी लोहाघाट से लगभग 50 मीटर आगे जयन्ती भवन के पास से पुलिस टीम द्वारा मौके से 01 अभियुक्त अर्जुन गोरखा को 94 टेट्रा मार्का माल्ट देशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

अभि0 के विरुद्ध थाना लोहाघाट में धारा 60आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया।

अर्जुन गोरखा पुत्र श्री शमशेर गोरखा निवासी गोरखानगर थाना लोहाघाट जिला चंपावत उम्र 36 वर्ष।