जखनिया गाजीपुर
जनपद के जखनियां ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बुरहानपुर में बरसात के मौसम में पोखरी की खुदाई का कार्य कराया जाने का मामला चर्चा में है ग्रामीणों के अनुसार कार्य शुरू होने के बावजूद संबंधित कार्य की आईडी अभी तक जनरेट नहीं हुई है मामले की जानकारी लेने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की ओर से कथित रूप से बताया गया कि पहले काम पूरा कर दिया जाएगा उसके बाद आईडी जेनरेट कराई जाएगी यदि यह बात सही है तो सरकारी कार्यों की निर्धारित प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़ा होते हैं ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर बिना आईडी जेनरेट हुए सरकारी कार्य कैसे शुरू हो गया साथ ही यह अभी जांच का विषय है कि कार्य के लिए सुकृति तकनीकी भीम और भुगतान से संबंधित नियमों का पालन किया गया है या नहीं
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर जांच कर कर पूरी प्रक्रिया और सरकारी धन के उपयोग की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है अब देखना है की जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं




