खटीमा के 17मील में 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार – ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई

BUSINESS

उत्तराखंड:

संवाददाता -ईश्वर सिंह

ऊधमसिंहनगर के खटीमा से बड़ी खबर है, जहाँ पुलिस को ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता मिली है। चौकी सत्रहमील मझौला पुलिस ने गश्त के दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी के तहत एसपी सिटी और सीओ खटीमा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक खटीमा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कल दिनांक 18-09-2026 को सायंकालीन गश्त के दौरान कार्रवाई की।पुलिस ने ग्राम रघुलिया पोस्ट सरपुड़ा निवासी 24 वर्षीय बूटा सिंह पुत्र दर्शन सिंह को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ थाना खटीमा में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी सत्रहमील उप-निरीक्षक किशोर पन्त, कांस्टेबल उमेश जोशी और कांस्टेबल जगदीश सिंह शामिल रहे।