संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। थाना चेतगंज पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शुभम विश्वकर्मा (25 वर्ष), पुत्र निम्बू लाल विश्वकर्मा, निवासी एस-17/95, नदेसर, थाना कैंट, वाराणसी के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक 29 सितंबर 2026 की रात्रि ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार यादव हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि चेतगंज चौराहे के पास दो व्यक्तियों के बीच विवाद हो रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
मौके पर पुलिस ने देखा कि थाना चेतगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0-236/2026, धारा 78(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 11/12 पॉक्सो एक्ट से संबंधित नामजद अभियुक्त शुभम विश्वकर्मा, मुकदमे के वादी से मुकदमा लिखवाने को लेकर कहासुनी और विवाद कर रहा था। आरोप है कि समझाने-बुझाने के बावजूद वह शांत नहीं हुआ और उग्र होकर वादी मुकदमा पर चिल्लाने लगा तथा झगड़े पर आमादा हो गया।
पुलिस ने बताया कि मौके की स्थिति को देखते हुए शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना थी। इसके बाद पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत शुभम विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: शुभम विश्वकर्मा
पिता: निम्बू लाल विश्वकर्मा
उम्र: करीब 25 वर्ष
पता: एस-17/95, नदेसर, थाना कैंट, वाराणसी
गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक: 29 सितंबर 2026
स्थान: चेतगंज चौराहा, वाराणसी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
पवन कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष, थाना चेतगंज, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार यादव, थाना चेतगंज।
का0 संजय प्रताप, थाना चेतगंज।
का0 रामकेश, थाना चेतगंज।




