*खटीमा: गैस सिलेंडर ले जा रहे युवक की कार से टक्कर में दर्दनाक मौत*

Breaking स्थानीय समाचार

उत्तराखंड: ब्रेकिंग न्यूज़…

संवाददाता – ईश्वर सिंह

मो..8171876242

खटीमा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गोस्वामी ढाबा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई।

टेढ़ाघाट बरी अंजनिया निवासी सूरज मंडल, पुत्र साधन मंडल, खटीमा से अपनी बाइक पर गैस सिलेंडर लेकर घर लौट रहे थे। तभी अचानक बाइक और सिलेंडर का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सामने से आ रही कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सूरज गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए।

Oplus_16908288

आसपास के लोगों और परिजनों ने तुरंत सूरज को खटीमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शाम को खटीमा मुक्तिधाम में पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया गया।

सूरज की अचानक मौत से उनके माता-पिता, पत्नी और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।