आजमगढ़ मंडल ब्यूरो हेड रामनरायन राय उर्फ बबलू राय की खास रिपोर्ट:
मां के निधन से टूटे वरिष्ठ पत्रकार जगन्नाथ पांडेय, क्षेत्र में शोक की लहर
आजमगढ़। अजमतगढ़ विकासखंड के मोहम्मदपुर गांव निवासी अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार जगन्नाथ पांडेय की माता श्यामा देवी के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार भोर करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
श्यामा देवी अपने सरल स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति और ममतामयी व्यवहार के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के लोग बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और समाजसेवियों समेत कई गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्यामा देवी का स्नेह और आशीर्वाद हमेशा सभी के दिलों में जीवित रहेगा।




