संवाददाता आशीष सिंह राठौड़ आजमगढ़, यूपी की राजधानी लखनऊ में बैठे ओमप्रकाश राजभर व दारा सिंह चौहान को धनतेरस के शुभ मुहूर्त में मंत्री बनने की उम्मीद है, अगर यह शुभ मुहूर्त टलि तो शपथ ग्रहण कार्यक्रम करीब एक सप्ताह और तक टल सकता है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को राज्यपाल से मिलने जाने पर मंत्रिमंडल विस्तार की अटकले तेज हुई थी, लेकिन जानकार इस मुलाकात को अयोध्या में दिव्य दीपोत्सव पर आमंत्रण से जोड़ रहे हैं, उधर, ओमप्रकाश राजभर व दारा सिंह चौहान का लोकसभा चुनाव में कितना बड़ा रोल होगा, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व इसका अध्ययन करके हर हाल में ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान को कैबिनेट मंत्री बनाने की बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कह चुका है, बता दें कि शपथ ग्रहण की तिथि दिवाली से पहले तय होनी थी, सिर्फ धनतेरस का दिन यानी शुक्रवार ही बचता है, क्योंकि अगले दिन अयोध्या के दिव्य दीपोत्सव में राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों सुबह से रात तक व्यस्त रहेंगे, सपा छोड़ भाजपा में दोबारा शामिल हुए पूर्व विधायक दारा सिंह चौहान भाजपा में शामिल होने के बाद घोसी से उपचुनाव में हार के बावजूद जातिय समीकरण के सहारे मंत्री बनने की पूरी आस लगाए हैं, बुधवार को वे अंसल एपीआई स्थित अपने आवास पर थे, उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार से मंत्रिमंडल विस्तार संबंधी किसी तिथि के तय होने की कोई सूचना नहीं मिली है, यही हाल भासपा के मुखिया ओमप्रकाश राजभर का भी है।




