संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। दिनांक 06.08.2026 को दो बालक उम्र करीब 09 वर्ष व उम्र करीब 11 वर्ष जो एक-दूसरे के पड़ोस के रहने वाले हैं, अपने घर से बिना बताये भटककर वाराणसी आ गये थे जो आन्ध्रापुल के पास घूम रहे थे, जिन्हें एक व्यक्ति द्वारा आन्ध्रापुल से अपने साथ थाना चेतगंज पर लाया गया था, जिनको सुरक्षार्थ थाने पर बिठाकर पूछताछ करने पर अपना नाम पता बताये जिसके माध्यम से थाना भदोही जनपद भदोही की पुलिस से जरिये दूरभाष संपर्क कर बच्चो के परिजनों को अवगत कराया गया था जिसके उपरान्त उनके परिजन थाना चेतगंज आये, उक्त दोनो नाबालिक बच्चों को दिनांक- 07/08/2026 को सुबह उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर किया गया। बच्चों के परिजनों द्वारा थाना चेतगंज पुलिस को धन्यवाद करते हुए कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र०नि० श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। 2. उ0नि0 अली अतहर थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। 3. उ0नि0 संदीप चौरसिया थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।4. का0 उमेश कुमार सिंह प्रथम थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। 5. म0का0 सारिका सिंह थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।




