थाना सिगरा पुलिस द्वारा पीडिता के साथ धर्म व नाम छिपाकर कट रचित दस्तावेज तैयार कर नाम बदलकर शादी करने व धर्मान्तरण कर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-0350/2026, धारा- 64(1), 85, 115(2), 351(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बी0एन0एस0 व 3/5 (1) उ0प्र0 धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधि0-2021 थाना सिगरा से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सन्नी सिंह उर्फ सलमान खान पुत्र मकबूल खान निवासी (स्थायी पता) रामापुरा नई बस्ती थाना लक्सा जनपद वाराणसी, अस्थाई पताः निराला नगर लेन नं0 12 बालाजी अपार्टमेन्ट 2 फ्लोर थाना सिगरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष को श्रीराम कॉम्प्लेक्स के पास थाना सिगरा क्षेत्र से दिनांक – 07.08.2026 को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित अभियोग- मु0अ0सं0-0350/2026, धारा- 64(1), 85, 115(2), 351(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बी0एन0एस0 व 3/5 (1) उ0प्र0 धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधि0-2021 थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी

गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम-

1. श्री शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी। 2. निरी० श्री विवेक कुमार शुक्ला थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी। 3. उ0नि0 श्री सुधीर कुमार अग्रहरि थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी। 4. हे0का0 अनन्त कुमार सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी। 5. का0 नरेन्द्र कुमार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी। 6. रि0का0 उमेश कुमार यादव थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी