टॉपर अनुपमा को कल सम्मानित करेगी महामहिम राज्यपाल  संत गणिनाथ मुहम्मदाबाद गोहना की छात्रा ने स्नातकोत्तर के अर्थशास्त्र विषय में महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में किया टॉप

स्थानीय समाचार

संवाददाता मोनू भारती

स्थान मोहम्मदाबाद गोहना मऊ

मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कस्बा के संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज की छात्रा अनुपमा राय ने इकोनॉमिक्स विषय में सर्वोच्च अंक पर प्राप्त कर महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय टॉप किया है। अनुपमा को 23 सितंबर सोमवार को विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में कुलपति, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। अनुपमा की उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। लोगों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए बधाई दिया है।

 संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज की छात्रा अनुपमा राय ने 2021-23 सत्र में स्नातकोत्तर अर्थ शास्त्र विषय से महाराजा सुहेलदेव राज्य यूनिवर्सिटी में पहला स्थान प्राप्त किया है। अनुपमा ने कुल 1000 अंकों में से 695 अंक प्राप्त करते हुए विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अनुपमा को राज्यपाल महोदया द्वारा आगामी सोमवार को होने वाले दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। इस आशय का पत्र मिलते ही उसके गांव में जश्न का माहौल है। अनुपमा राय मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के कादीपुर गांव निवासी श्री प्रकाश राय की पुत्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय शिव मूरत राय की पौत्री है। अनुपमा के पिता श्रीप्रकाश राय भी काशी हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में परास्नातक है । अनुपमा की सफलता पर कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर हूर तलत, डा0 राकेश कुमार, डॉ विजय बहादुर, डॉअतुल पांडे, डॉ दिवाकर यादव, डॉ कमलेश कुमांर, डॉ राजमणि यादव, डॉ ब्रिजरानी तिवारी, आदि सहित कॉलेज के प्राध्यापकों ने कॉलेज का सम्मान बढ़ाने पर टॉपर छात्रा को बधाई दिया है।