सखी निवास हेतु 50 की स्वीकृत क्षमता वाले उपयुक्त आवासीय भवन की है आवश्यकता…

स्थानीय समाचार

संवाददाता : मोनू भारती
मऊ : जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉक्टर श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित मिशन शक्ति कार्यक्रम की उपयोजना सामर्थ्य के अन्तर्गत सखी निवास योजना के अन्तर्गत कामकाजी महिलाओं को शहरी क्षेत्रों में सस्ती दरों पर सुरक्षित एवं बुनियादी सुविधाओं से पूर्ण आवासीय सुविधा तथा उनके बच्चों को शिशु गृह की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। जिसके लिए 50 की स्वीकृत क्षमता वाले उपयुक्त आवासीय भवन की आवश्यकता है। आवासीय भवन में रसोईघर एवं आवागमन की समुचित व्यवस्था होना चाहिए। जिला मुख्यालय के निकटतम भवन को वरीयता प्रदान की जाएगी। इच्छुक भवन स्वामी अपना प्रस्ताव मय दस्तावेज, कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, कक्ष सं0-45ए कलेक्ट्रेट कैम्पस, मऊ में 03 दिवस के भीतर उपलब्ध करा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु मो0 नं0 7518024038 पर सम्पर्क किया जा सकता है।