ट्रांसफॉर्मर के नीचे जर्जर पड़ा पाटल बना हादसे का खतरा
ठाकुरबाड़ी वार्ड-19 में ध्वस्त पाटल को तत्काल हटाकर नया सुरक्षित पाटल बनवाने की मांग

रसड़ा (बलिया)। ठाकुरबाड़ी वार्ड नंबर-19 स्थित नाथ बाबा रोड पर ट्रांसफॉर्मर के नीचे बना पाटल पूरी तरह जर्जर होकर ध्वस्त हो गया है। इससे ट्रांसफॉर्मर के आसपास दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत जायसवाल ने विद्युत विभाग के एसडीओ को पत्र देकर मौके का निरीक्षण कराकर ध्वस्त पाटल को तत्काल हटाने तथा उसके स्थान पर मजबूत एवं सुरक्षित नया पाटल बनवाने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि ट्रांसफॉर्मर के नीचे बना पाटल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसके चलते ट्रांसफॉर्मर के आसपास किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है।
विश्वजीत जायसवाल ने विद्युत विभाग से मौके का स्थलीय निरीक्षण कर जर्जर पाटल को तत्काल हटाने और सुरक्षित नया पाटल बनवाने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना को होने से पहले रोका जा सके।
संवाददाता: उमाकांत विश्वकर्मा
रसड़ा, बलिया




