संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 11/04/2026 थाना चेतगंज की पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 91/2026 धारा 137(2), 49,87 बीएनएस थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी सी 26/67 छोटी मलदहिया थाना चेतगंज जनपद वाराणसी उम्र करीब 44 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरणः – दिनांक- 08.04.2026 को आवेदक द्वारा खुद की नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर घर से भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0-91/2026 धारा- 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में अभियोग उपरोक्त में अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र प्रदीप निवासी सी 26/67 छोटी मलदहिया थाना चेतगंज जनपद वाराणसी उम्र करीब 44 वर्ष की संलिप्तता पाये जाने पर तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 49,87 बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए दिनांक 11.04.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त दीपक कुमार उपरोक्त को लेबर कालोनी देशी शराब के ठेका के पास से गिरफ्तार किया
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 11.04.2026 स्थान लेबर कालोनी देशी शराब के ठेका के पास थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। पंजीकृत अभियुक्त का विवरण मु0अ0सं0-91/2026 धारा- 137(2), 49,87 बीएनएस थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी/सराहनीय कार्य करने वाली पलिस टीम –
1. प्र०नि० श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। 2. उ0नि0 श्री संदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी नाटी इमली थाना चेतगंज कमिश्ररेट वाराणसी । 3. का० पुनीत कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी




