थाना लंका पुलिस द्वारा गौ तस्करी करते 5 अंतर्राज्यीय गौ तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 11 गाय व 5 गोवंश, तथा एक डीसीएम नं० सीजी 4 पी ई 1852 बरामद

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक लंका के कुशल नेतृत्व में थाना लंका पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 0334/2026 अन्तर्गत धारा 3/5 (A)/5 (B)/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित 4 अभियुक्तगण व 1 बाल अपचारी क्रमशः 1. शिवेन्द्र सिंह पुत्र नोखेलाल सिंह निवासी सदनिहा, गिजवार, मझौली सीधी मप्र उम्र करीब 24 वर्ष 2. अभिषेक तिवारी पुत्र श्रीनिवास तिवारी निवासी 521/11 बाईपास रोड, मूडापार, कोरबा, छत्तीसगढ उम्र करीब 23 वर्ष 3. छोटू सिंह पुत्र गणेश सिंह निवासी धनिगमा, थाना सेमरिया, सीधी, मप्र उम्र करीब 22 वर्ष 4. आशू खरवार पुत्र घनश्याम खरवार निवासी महुली, पुरेधनी, थाना आसपुर देसरा, प्रतापगढ उम्र करीब 23 वर्ष व 5. 1 बाल अपचारी उम्र करीब 17 वर्ष को डाफी टोल प्लाजा के पास रमना से दिनांक 13.07.2026 समय 04.00 एएम पर गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रहा है।

पुलिस द्वारा पूछताछ का विवरण:- अभियुक्तगण पूछने पर बता रहे है हम लोग गोवंशों को उ०प्र० के अलग अलग शहरों से लादते है और बिहार ले जाकर गोकशी हेतु बेंच देते है हमें रास्ते का लोकेशन हेमंत भइया देते जो छत्तिसगढ़ के रहने वाले है, लेकिन हम लोगों से गलती हो गयी है माफ कर दीजिये ऐसा हम लोग कई बार पहले भी कर चुके हैं, लेकिन पकडे नहीं गये थे आज हम लोग कुल 16 गोवंश बिहार लेकर जा रहे थे कि आपने हमें पकड लिया एक बार हम लोगों को छोड़ दीजिये दूबारा गलती नहीं करेंगे।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण- 4 अभियुक्तगण व 1 बाल अपचारी क्रमशः

1. शिवेन्द्र सिंह पुत्र नोखेलाल सिंह निवासी सदनिहा, गिजवार, मझौली सीधी मप्र उम्र करीब 24 वर्ष।

2. अभिषेक तिवारी पुत्र श्रीनिवास तिवारी निवासी 521/11 बाईपास रोड, मूडापार, कोरबा, छत्तीसगढ उम्र करीब 23 वर्ष।

3. छोटू सिंह पुत्र गणेश सिंह निवासी धनिगमा, थाना सेमरिया, सीधी, मप्र उम्र करीब 22 वर्ष।

4. आशू खरवार पुत्र घनश्याम खरवार निवासी महुली, पुरेधनी, थाना आसपुर देसरा, प्रतापगढ उम्र करीब 23 वर्ष।

5. 1 बाल अपचारी उम्र करीब 17 वर्ष।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पलिस टीम:-

1. श्री राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी। 2. उ0नि0 पवन पाण्डेय चौकी प्रभारी रमना थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी। 3. उ0नि0 संगम कुमार थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी। 4. हे0का0 राम केवल थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी। 5. का0 मुकेश यादव थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी। 6. रि०आ० अमरेंद्र कुमार थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी। 7. रि०आ० शनि गौतम थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी। 8. का0 विकास थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी। 9. का0 धर्मेन्द्र यादव थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी।