गुरु पूर्णिमा को लेकर सिद्ध पीठ श्री हथियाराम मठ में तैयारियां तेज, दुल्हन की तरह सज रहा मठ परिसर
गाजीपुर
विश्व प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री हथियाराम मठ में आगामी गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अंतिम चरण में पहुंच गई है मठ परिसर में व्यापक स्तर पर साफ सफाई रंगरोपण और आकर्षक सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है पूरे परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है इसमें श्रद्धालुओं मैं उत्साह का माहौल बना हुआ है पूज्य गुरुदेव के निर्देशन में श्रद्धालु और सेवक मिलकर दिन रात तैयारी में जुटे हैं इस तरह मंदिर परिसर यज्ञशाला पूजा स्थल कार्यक्रम स्थल पर विशेष सजावट का कार्य हो रहा है इसमें फूलों तथा विद्युत सजावट के पूरे मठ परिसर को भव्य रूप दिया जा रहा है गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर दूर दराज से आए हुए लाखों भक्तों तथा श्रद्धालुओं के पहुंचने की आशंका है यह देखते हुए पूज्य महाराज जी द्वारा समुचित व्यवस्था इसमें पेयजल तथा ठहरने की तथा भोजन व्यवस्था इत्यादि के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी प्रकार को कोई असुविधा न हो गुरु पूर्णिमा महोत्सव में पूज्य गुरुदेव के दर्शन पूजन विशेष वैदिक अनुष्ठान भजन कीर्तन तथा महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है इस वर्ष गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर भारतवर्ष के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के आने की सूचना है जिसको देखते हुए पूज्य महाराज जी द्वारा सिद्ध पीठ परिसर में उच्च व्यवस्थापन की व्यवस्था किए हैं इस व्यवस्था के मुख्य देखरेख करता शिवानंद सिंह के देखरेख में तथा पुजारी जी के व्यवस्थापन में इस कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है




